बिहार

12 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Santoshi Tandi
2 Nov 2023 7:10 AM GMT
12 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
x

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज से आ रही है. जहां, जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट पर कुचायकोट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक सवार 2 लोगों के पास से भारी मात्रा में चरस बरामद किया गया है। वहीं बरामद चरस के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही गिरफ्तार तस्करों में कुचायकोट थाना क्षेत्र के शीतल बगदाहा गांव निवासी राजेश यादव और अवध यादव शामिल है। दरअसल, इस मामले में कुचायकोट थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु DSP साक्षी राय ने कहा की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की एक बाइक पर सवार दो लोग नेपाल से भारी मात्रा में चरस लेकर लेकर प्रवेश करनेवाले है।

गुप्त सूचना के आधार पर पर बलथरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान शुरू की गई। वही वाहन जांच के दौरान एक मोटर साईकिल पर सवार दो लोग पहुंचे। जिसे रोककर जांच किया गया तो उसके पास से 12 किलो 500 ग्राम चरस बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपया बताई जा रही है। वही इस मामले में शीतल बरदाहां गांव निवासी दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं। उन्होंने बताया की बरामद चरस की खेप नेपाल से लेकर बिहार आ रहे थे।

Next Story