भारत

दो बहनों की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Subhi
19 Jun 2023 1:00 AM GMT
दो बहनों की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
x

नई दिल्ली- दिल्ली के आरके पुरम में रविवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने दो बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना यहां की अंबेडकर बस्ती में हुई। मृतक महिलाओं की पहचान पिंकी (30) और ज्योति (29 ) के तौर पर हुई है।

सुबह करीब 4:40 बजे मर्डर की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि हमलावर पैसों के लेनदेन को लेकर महिलाओं के भाई को मारने आए थे। लेकिन घर के बाहर ही दोनों बहनों को गोली मारकर फरार हो गए।

दिल्ली के आर.के. पुरम इलाके में दो बहनों पर हुए हमले का एक वीडियो फुटेज वायरल हुआ है। इसमें हमलावर बेखौफ होकर अंधाधुंध फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में हमलावरों को दो बहनों पिंकी (30) और ज्योति (29) पर गोली चलाते हुए दिखाया गया है, जो अपने भाई को बचाने की कोशिश कर रही थीं।

वीडियो में घटनास्थल पर जमा भीड़ को भी दिखाया गया है। मौके पर इतने लोगों के होने के बावजूद हमलावर फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहे। अधिकारियों ने कहा कि बाद में उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और गश्त भी की जा रही है। मामले में आर्म्स एक्ट सहित हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामले की जांच के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों का मृतक के भाई से आर्थिक मामले को लेकर विवाद था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति की आलोचना की और मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

साउथ वेस्ट दिल्ली के DCP मनोज सी ने बताया कि गोली लगने पर दोनों बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही हमलावरों की तलाश शुरू कर दी और कुछ ही घंटों में अर्जुन, माइकल और देव नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Next Story