भारत
ब्रेकिंग: जुड़वा बहनों ने की एक ही लड़के से शादी, अब धारा 494 के तहत केस दर्ज
jantaserishta.com
5 Dec 2022 8:59 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
जानें पूरा मामला।
सोलापुर: महाराष्ट्र के सोलापुर से जुड़वा बहनों की एक ही शख्स से शादी का वीडियो वायरल हुआ है. यह एक लव मैरिज है. दूल्हा और दुल्हन पक्ष दोनों ही इस शादी से बेहद खुश हैं. फिर भी पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जा रही है.
दूल्हे के खिलाफ पुलिस ने धारा 494 के तहत मामला दर्ज किया है. जिसमें जो कोई भी पति या पत्नी के जीवित होते हुए दूसरा विवाह नहीं कर सकता. इसके लिए 7 साल तक की सजा का प्रावधान है.
बता दें कि शुक्रवार को मालशिरस तहसील में हुई इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. पुलिस अधिकारी ने कहा कि युवक ने 36 वर्षीय जुड़वां बहनों से शादी की, जो आईटी इंजीनियर हैं. वहीं, दुल्हन और दूल्हे के परिवार के लोगों को इस शादी से कोई ऐतराज नहीं है.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स पूछ रहे थे कि यह शादी वैध है या नहीं? बताया जा रहा है कि अतुल मलशीरस नाम का युवक मुंबई में ट्रैवल एजेंसी चलाता है. कुछ दिन पहले पिता का निधन हो गया तो लड़कियां अपनी मां के साथ मलशीरस तालुका आकर रहने लगीं.
एक बार जब रिंकी और पिंकी की मां बीमार हो गईं तो दोनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए अतुल की कार का इस्तेमाल किया. इसी दौरान अतुल दोनों जुड़वां बहनों के करीब आ गया. दोनों ने अतुल से शादी करने का फैसला किया. शुक्रवार को दोनों बहनों ने अतुल से शादी कर ली, जिसके बाद इस शादी का एक वीडियो वायरल हुआ. स्थानीय पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही थी. जांच के बाद पुलिस दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल आगामी कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





