भारत
दो बहनों ने एक ही दूल्हे से रचाई शादी, वजह जानकर दंग रह जाएंगे
jantaserishta.com
15 May 2023 10:15 AM IST

x
अलग तरह का मामला सामने आया है।
टोंक: राजस्थान के टोंक जिले के मोरझाला की झोपड़ियां गांव का ये मामला बहुत ही सुर्खीयों में है जहां एक ही दूल्हे ने कर ली दो सगी बहनों से शादी. ये शादी कोई छुप छुपा के नहीं करी गई है बल्की बहुत ही धूमधाम से करी गई है. इसमें दोनों परिवारों की सहमती भी रही.
बताया जा रहा है कि दूल्हा हरिओम मीणा ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है. वहीं निवाई तहसील के सौंदड़ा खादया की ढाणी की रहने वाली दोनों सगी बहनों में से बड़ी बहन ने उर्दू में एमए किया हैं. लेकिन छोटी बहन सिर्फ आठवीं तक पढ़ी है. रामप्रसाद मीणा ने अपने बेटे का रिश्ता बाबूलाल मीणा की बड़ी बेटी कांता के लिए भेजा था. रिश्ता तय करने से पहले कांता ने शर्त रखी कि वो दोनों बेटियों की शादी एक साथ करेंगे. इस पर दूल्हा शादी करने को मान गया. लिहाजा, कांता और सुमन की शादी पांच मई को हरिओम से हो गई.
कांता ने अपनी छोटी सगी बहन की भी शादी की शर्त इसलिए रखी थी क्यों कि उसकी छोटी बहन मानसिक रूप से कमजोर है. कांता ही उसकी देखभाल करती है. अगर शादी के बाद सुमन कांता के साथ रहेगी तो वो उसकी अच्छे से ध्यान रख पाएगी. इस शर्त को हरिओम के घरवालों ने स्विकार किया और हरिओम कांता की शादी रजामंदी से हो गई.
पांच मई को हरिओम कांता की शादी हो गई. हरिओम का कहना है कि वो दोनों बहनों से शादी करके खुश है. बताया जा रहा है कि हरिओम और कांता दोनों ही गवर्नमेंट एक्जाम की तेयारी कर रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





