भारत

दो पक्ष आमने-सामने, फैली ये अफवाह!

jantaserishta.com
19 May 2022 8:23 AM IST
दो पक्ष आमने-सामने, फैली ये अफवाह!
x

फाइल फोटो 

इसके बाद शांति समिति की बैठक बुलाई गई.

मेरठ: काशी के ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के दावों के बीच मेरठ में मस्जिद के सामने हिंदू धार्मिक स्थल और मूर्ति स्थापित करने की आशंका पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. इस घटना के बाद तनाव व्याप्त हो गया है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई. इसके बाद शांति समिति की बैठक बुलाई गई.

मामला मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र का है. जहां भूमिया पुल पर मस्जिद के सामने पुराने कुएं की दीवार बनाने को लेकर विवाद हो गया. अफवाह फैल गई कि वहां मूर्ति स्थापित की जा रही हैं. इसके बाद मुस्लिम पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए. आरोप था कि वहां हिंदू धार्मिक स्थल बनाने की तैयारी की जा रही थी.
पुलिस के मुताबिक वहां पुराने कुएं की बाउंड्री का निर्माण किया जा रहा था. इलाके की सड़क बनने के कारण कुआं नीचे हो गया, कुआं बचाने के लिए दीवार ऊंची की गई. इसी गलतफहमी के कारण विवाद पैदा हो गया. बाद में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया. पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है.
मेरठ के एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि मामला भूमिया के पुल ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का है, जहां एक पुराना कुआं है. जहां कभी कभार लोग अपने धार्मिक अनुष्ठान भी करते थे, लेकिन जब रोड ऊंची हो गई तो कुआं नीचे हो गया. लिहाजा कुछ पत्थर लगाकर कुएं को ऊंचा किया जा रहा था. ताकि वहां कूड़ा करकट ना भरे. उन्होंने कहा कि हालांकि मुस्लिम पक्ष को आशंका थी कि वहां पूजा स्थल बनाया जा रहा था. इस संबंध में थाना ब्रह्मपुरी में शांति समिति और जिम्मेदार लोगों की मीटिंग बुलाई गई. दोनों पक्षों से वार्ता की गई है. किसी भी प्रकार से कोई नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story