भारत

रास्ते को लेकर दो पक्ष भिड़े, कई लोग घायल

jantaserishta.com
23 Oct 2025 6:19 PM IST
रास्ते को लेकर दो पक्ष भिड़े, कई लोग घायल
x

सांकेतिक तस्वीर 

जानें पूरा मामला.
राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच बुधवार को बड़ा विवाद हो गया. जीरापुर तहसील के गागोरनी गांव में हुए इस झगड़े में आठ लोग घायल हो गए जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है. तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें इलाज के लिए राजस्थान के झालावाड़ रैफर किया गया है.
जानकारी के मुताबिक फरियादी दिनेश बैरागी ने पुलिस को बताया कि उसके घर के सामने के रास्ते को लेकर आरोपी तस्लीम और उसके दस साथियों ने विवाद करते हुए लाठी और पत्थरों से हमला किया. हमले में उसके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए. सभी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीन लोगों को झालावाड़ भेजा गया.
घटना की जानकारी मिलते ही जीरापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. तनाव की स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया. बाद में ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जीरापुर के इंदर चौराहे पर सड़क जाम कर दी. करीब दस मिनट तक यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस अधिकारियों ने समझाकर खुलवाया.
एसडीओपी खिलचीपुर धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है. घायलों का इलाज चल रहा है. फिलहाल गांव में शांति है और पुलिस हर स्थिति पर नजर रखे हुए है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story