भारत

आतिशबाजी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, वीडियो आया सामने

jantaserishta.com
26 Oct 2022 11:36 AM IST
आतिशबाजी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, वीडियो आया सामने
x
देखें वीडियो।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर 12 में आतिशबाजी जलाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। पटाखे चलाने को लेकर सोमवार रात सेक्टर 12 में दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई और लाठी-डंडे चलाए गए। कुछ लोगों को मामूली चोट भी आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। उसके बाद उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र 24 के सेक्टर 12 इलाके का 11 सेकंड का दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक एक घर में पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। एक वीडियो में युवक और वहां मौजूद लोगों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हो रही है। वीडियो में कुछ महिलाएं भी हैं जो गाली गलौज कर रही हैं।
नोएडा सेक्टर 24 के थाना प्रभारी ने बताया कि पटाखा जलाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया जिसके बाद यह घटना शुरू हुई। घटना का वीडियो दोनों पक्षों की ओर से बनाया गया था। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story