भारत

दो थानेदार सस्पेंड, पुलिस विभाग में खलबली मची, जानें वजह

jantaserishta.com
16 Jan 2025 5:56 PM IST
दो थानेदार सस्पेंड, पुलिस विभाग में खलबली मची, जानें वजह
x
बड़ा एक्शन.
पटना: बिहार में अपराध पर नियंत्रण और पुलिस की सख्त कार्रवाई को लेकर लगातार मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच, मोतिहारी और गोपालगंज जिलों में पुलिस अधिकारियों की लापरवाही के मामले में सख्त एक्शन लिया गया है। बीते 24 घंटे में दो पुलिस पदाधिकारियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है।
मोतिहारी जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक दरोगा को सस्पेंड किया। यह कार्रवाई एनडीपीएस (नशीली पदार्थों से संबंधित) मामले के संदर्भ में की गई, जहां दरोगा वादी (शिकायतकर्ता) होने के बावजूद अदालत में अभियुक्त को पहचानने से इंकार कर दिया। यह मामला रामगढ़वा थाना के एनडीपीएस कांड 277/23 से जुड़ा हुआ था। इस लापरवाही के बाद एसपी ने मामले में सख्त कदम उठाते हुए वर्तमान में बंजरिया थाना के थानेदार इंद्रजीत पासवान को निलंबित कर दिया। पुलिस अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई पुलिस विभाग के लिए एक कड़ा संदेश है और पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
दूसरी ओर, गोपालगंज जिले में राजेंद्र नगर सरकारी बस स्टैंड की जमीन के फर्जी तरीके से जमाबंदी करने के मामले में भी पुलिस अध‍िकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस मामले में सीओ, सीआई, राजस्व कर्मचारी सहित नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष मंटू कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि केस के आईओ ने फर्जीवाड़े की जांच में लापरवाही बरती और आरोपियों को बचाने का प्रयास किया। इस मामले में फरार बर्खास्त राजस्व कर्मचारी दिनेश मिश्र के घर पर पुलिस ने इश्तेहार भी चस्पा किया है। इन घटनाओं से साफ है कि बिहार पुलिस में अब लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि अपराधियों को सजा दिलाने में कोई कोताही न हो और आम जनता का विश्वास पुलिस व्यवस्था पर बना रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story