भारत
दोस्त के जन्मदिन की पार्टी...दो स्कार्पियो आमने-सामने टकराईं, तीन युवकों की मौत 10 घायल
jantaserishta.com
29 Jun 2026 12:05 PM IST

x
मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है.
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में दो स्कार्पियो गाड़ियों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में लगभग 10 युवक चोटिल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पता चला कि सभी युवक एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी के बाद गंगा स्नान करने जा रहे थे।
घटना के संबंध में बताया गया कि बीती रात हिमांशु नाम के एक युवक के दोस्त का जन्मदिन था। पार्टी के बाद वे रात में करीब 12:30 बजे एक स्कॉर्पियो से गंगा स्नान करने के लिए सिमरिया चल दिए। स्कॉर्पियो सन्नी नाम का युवक चल रहा था। सभी दोस्त सिंघौल थाना क्षेत्र की ओर बढ़ रहे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गलत दिशा में आ रही एक स्कॉर्पियो के साथ उनकी आमने-सामने की टक्कर हुई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों स्कॉर्पियो गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय और राहगीरों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। आनन-फानन में पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला। इसके बाद सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित किया। अन्य घायलों की इलाज जारी है। मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र स्थित पोखरिया के रहने वाले ललन पासवान, बैजू शर्मा और चिकू साह के रूप में हुई है।
एक युवक ने बताया कि एक गाड़ी चालक रास्ते में आगे निकल गया था। वह वापस लौटने के लिए हाईवे पर यू-टर्न ले रहा था और इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी गाड़ी उससे टकरा गई। देर रात में युवकों के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने संपर्क किया था। इस दौरान उन्हें हादसे की जानकारी मिली। फिलहाल, इस घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
Tagsबिहारबेगूसरायएक्सीडेंटदो स्कार्पियो आमने-सामने टकराईंBiharBegusaraiaccidenttwo Scorpios collided head-on.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





