
x
मचा हड़कंप.
मुंबई: मुंबई में पिछले कुछ दिनों से आ रहे धमकी भरे फोन के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुंबई के देवनार और समतानगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, मुंबई के देवनार स्थित कनाकिया इंटरनेशनल स्कूल और कांदिवली के समतानगर स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल को धमकी भरे ईमेल मिले हैं। मेल भेजने वाले अज्ञात शख्स ने स्कूलों और मुंबई में बम धमाके की धमकी दी है।
मुंबई पुलिस ने बयान में कहा, "पुलिस जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इस मामले को लेकर मुंबई के देवनार और समतानगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही धमकी भरे फोन के चलते पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है और मुंबई पुलिस मेल भेजने वाले की तलाश कर रही है।"
हाल ही में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इससे कार्यालय और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच मुंबई पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल आया था। सूचना मिलने पर बीकेसी पुलिस स्टेशन को अलर्ट किया गया, जिसके बाद पुलिस अधिकारी और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की जांच की। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध सामान नहीं मिला।
इसके पहले, 31 मई को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल को धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें होटल में बम होने की बात कही गई। सूचना के बाद होटल प्रबंधन ने तुरंत वाकोला पुलिस को सूचित किया। मुंबई पुलिस का बम निरोधक दस्ता और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर गई। होटल की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





