भारत

2 स्कूल बसों में लगी आग, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
12 April 2023 4:09 PM IST
2 स्कूल बसों में लगी आग, मचा हड़कंप
x
दमकल की चार गाड़ियाों को मौके पर भेजा गया।
गुरुग्राम (आईएएनएस)| गुरुग्राम में बुधवार दोपहर एक निजी स्कूल के परिसर में खड़ी दो स्कूल बसों में आग लग गई। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर करीब 1.15 बजे सूचना मिली कि शहर के सेक्टर-45 स्थित यूरो इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में खड़ी दो बसों में अचानक आग लग गई है।
हालांकि, घटना के समय बसों के अंदर कोई बच्चा मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि बस में चिंगारी से कथित तौर पर आग लगी जो दूसरी बस में भी फैल गई।
देखते ही देखते दोनों बसें धू-धू कर जलने लगीं। आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियाों को मौके पर भेजा गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story