भारत

दो रुपये वसूला...संविदाकर्मी की गई नौकरी, भाजपा MLA ने जताई थी नाराजगी

jantaserishta.com
17 Sept 2024 5:18 PM IST
दो रुपये वसूला...संविदाकर्मी की गई नौकरी, भाजपा MLA ने जताई थी नाराजगी
x

सांकेतिक तस्वीर

देखें वीडियो.
महराजगंज: यूपी के महराजंगज जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों से एक रुपये की निर्धारित फीस के बजाय दो रुपये वसूलने एक संविदा कर्मचारी को महंगा पड़ गया। विधायक की शिकायत के बाद एसीएमओ ने एक्शन लेते हुए आरोपी संविदाकर्मी की सेवा समाप्त कर दी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अधिक शुल्क लेने में शामिल संविदा कर्मचारी संजय की सेवा समाप्त कर दी गयी है।
इसके पहले जिले के सिसवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक प्रेम सागर पटेल का एक वीडियो सामने आया। जिसमें वह महराजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर का औचक निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान विधायक को पता चला कि अस्पताल में मरीजों से एक रुपये के पर्चे के लिए दो रुपये वसूले जा रहे हैं। यह सुनकर वह भड़क गए, उन्होंने तुरंत सीएमओ को फोन कर पर्ची काउंटर पर कार्यरत कर्मचारी को हटाने को कहा।
एक वीडियो क्लिप में, प्रेम सागर पटेल को सीएचसी कर्मचारियों से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह एक गांव से आते हैं और समझते हैं कि गरीबी और लाचारी में कैसा महसूस होता है। भाजपा विधायक ने कर्मचारियों से कहा कि इसलिए आपको मुझे यह समझाने की कोई जरूरत नहीं है कि क्या चल रहा था। मुझे पता है। यह लूट है... जनता को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
सिसवा विधायक ने आरोप लगाया कि उन्हें सरकारी स्वास्थ्य सुविधा में अनियमितताओं के बारे में जनता से शिकायतें मिली थीं। बाद में, जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि आरोपी फार्मासिस्ट की पहचान संजय के रूप में हुई है, जो एक एजेंसी द्वारा नियुक्त संविदा कर्मचारी था। उसकी सेवा समाप्त कर दी गयी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story