भारत

पुलिस मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

jantaserishta.com
27 March 2026 11:11 AM IST
पुलिस मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
x
अब पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.
फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने लूट के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से एक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। अब पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
यह मुठभेड़ कादरीगेट थाना क्षेत्र के लकूला गांव के पास हुई, जहां से पुलिस ने लूट के आरोपी दीपक उर्फ बाबा और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, लूट और चोरी के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ऑपरेशन लंगड़ा चला रही है। इसके तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट के मामले के आरोपी लकूला गांव के आसपास घूम रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। इस दौरान जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में एक आरोपी दीपक उर्फ बाबा के पैर में गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि लूट की घटना के सिर्फ 12 घंटे के अंदर ही आरोपी से मुठभेड़ हुई और पूरा मामला हल हो गया। मुठभेड़ में दीपक उर्फ बाबा के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी को तुरंत जिला लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और एक स्कूटी भी बरामद किया।
पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन लंगड़ा अभी भी जारी है और सभी शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। सिर्फ 12 घंटे में लूट की घटना का खुलासा करना और दो आरोपियों को गिरफ्तार करना इस कड़ी में एक बड़ी सफलता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story