रोडवेज की दो बसें आमने सामने टकराई, 36 से अधिक यात्री घायल

हमीरपुर जिले (UP Hamirpur) में आज रोडवेज की दो बसें आमने सामने टकरा गईं. इसके बाद दोनों बसों में आग लग गई. इस हादसे में 36 से अधिक यात्री घायल हो गए. घायल यात्रियों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. बसों में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की टीम मौके पर पहुंची, जिसने काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन बसें जलकर खाक हो गईं. बसों में आग लगते ही धुएं का गुबार छा गया. दोनों बसों में सवार यात्रियों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





