भारत

दो रेस्टोरेंट में तोड़फोड़...पूर्व भाजपा विधायक सहित 6 लोग गिरफ्तार...जाने क्या है पूरा माजरा

jantaserishta.com
15 Feb 2021 9:43 PM IST
दो रेस्टोरेंट में तोड़फोड़...पूर्व भाजपा विधायक सहित 6 लोग गिरफ्तार...जाने क्या है पूरा माजरा
x

फाइल फोटो 

तोड़फोड़ की खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वैलेंटाइन डे के मौके पर भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित एक रेस्त्रां में तोड़फोड़ के आरोप में पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह उर्फ ​​'मम्मा' और छह अन्य लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. रविवार दोपहर को मुख्यमंत्री आवास से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित रेस्तरां में हुक्का बार चलाने को लेकर तोड़फोड़ की गई थी.

पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह द्वारा फर्नीचर और अन्य संपत्तियों को तोड़े जाने के बाद रेस्तरां के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. मालिक का आरोप है कि पूर्व विधायक ने रेस्तरां में मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की थी. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूर्व बीजेपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस अफसर तरुण भाटी ने कहा कि सुरेंद्र नाथ सिंह सहित सात लोगों को तोड़फोड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वहीं, पूर्व बीजेपी विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने अपना बचाव करते हुए तर्क दिया कि रेस्तरां मालिक शहर के युवाओं को नशे का आदी बना रहा था.
इस मामले में पुलिस का कहना है कि रेस्तरां में कुछ भी अवैध नहीं पाया गया. भोपाल में ही रविवार को एक और रेस्तरां में तोड़फोड़ की गई. हबीबगंज इलाके के एक रेस्तरां में कथित तौर पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की. इस दौरान रेस्तरां में मौजूद कई लोगों के साथ बदसलूकी भी की गई.
हबीबगंज पुलिस स्टेशन में तैनात इंस्पेक्टर राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि हमने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. शहर के दोनों रेस्तरां में तोड़फोड़ की घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. अभी तक बीजेपी ने पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के कृत्य का बचाव नहीं किया है और न ही कोई बयान जारी किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story