भारत
अपहृत दो सगी बहनें पांचवें दिन दूसरे राज्य से बरामद, शहर में मचा हुआ था बवाल
jantaserishta.com
15 Jan 2025 4:04 PM IST

x
लड़कियों के परिजनों ने उनके अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी.
रांची: रांची के कांटाटोली इलाके से पांच दिन पहले रहस्यमय तरीके से लापता हुई दो सगी बहनों को कर्नाटक से बरामद किया गया है। लड़कियों के परिजनों ने उनके अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। इस घटना को लेकर शहर में बवाल मचा हुआ था।
इस घटना पर राज्य सरकार ने संज्ञान लेते हुए पुलिस के आला अफसरों को कार्रवाई का निर्देश दिया था। रांची पुलिस ने इसे लेकर स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम (एसआईटी) गठित की थी, जिसमें दो डीएसपी और पांच सब इंस्पेक्टर शामिल थे।
पुलिस सूत्रों ने लड़कियों की बरामदगी की पुष्टि की है। बताया गया है कि रांची पुलिस की एसआईटी उन्हें लेकर लौट रही है। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। दोनों लड़कियां हिंदपीढ़ी इलाके की रहने वाली हैं, जो 11 जनवरी को अपने घर से आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए शहर के कांटाटोली स्थित यूआईडी सेंटर गई थीं। इसके बाद दोपहर एक बजे उन्होंने हिंदपीढ़ी स्थित अपने घर लौटने के लिए ऑटो बुक किया। ऑटो ड्राइवर उन्हें हिंदपीढ़ी के बजाय दूसरे रास्ते पर ले जाने लगा। इस पर एक लड़की ने अपने पापा को फोन कर इसकी जानकारी दी। उसने बताया था कि ऑटो वाला उसका पर्स छीन रहा है और पिटाई कर रहा है। इतना कहते ही उसका फोन ऑफ आने लगा।
इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देते हुए अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाला था, जिसमें लड़कियां यूआईडी सेंटर से निकलती दिखी थीं। लेकिन, इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। बाद में पुलिस के टेक्निकल सेल ने मोबाइल के आधार पर उन्हें ट्रैक करने की कोशिश की तो लोकेशन लगातार बदलता रहा।
इस घटना को लेकर शहर में हंगामा जारी था। मंगलवार को राज्य सरकार के मंत्री इरफान अंसारी सहित कई लोग लड़कियों के घर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थे। मंत्री ने कहा था कि सीएम हेमंत सोरेन खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि लड़कियों को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





