भारत
दो सगे भाइयों ने नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, पहुंचे सलाखों के पीछे
jantaserishta.com
19 May 2024 3:53 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
नाबालिग लड़की के पेट दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर को दिखाने पर उसके गर्भवती होने के बारे में पता चला।
गाजियाबाद: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दो सगे भाइयों द्वारा नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के पेट दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर को दिखाने पर उसके गर्भवती होने के बारे में पता चला। मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज थाना टीला मोड़ पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
गाजियाबाद की एक कॉलोनी में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। पिता की मौत के कारण उसकी मां और दोनों बड़े भाई भी मजदूरी करते हैं। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शनिवार को किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो मां उसे दिल्ली के एक अस्पताल में दिखाने के लिए ले गई। यहां अल्ट्रासाउंड में किशोरी के गर्भवती होने का पता चला।
लड़की के नाबालिग होने के चलते अस्पताल से ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता की मां ने थाना टीला मोड़ में अपने दोनों बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि करीब 6 माह से दोनों भाई उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। मां के बाहर होने के दौरान दोनों यह हरकत करते थे और बताने पर मां और उसे मारने की धमकी देते थे।
एसीपी ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बालिग हैं। बाल कल्याण समिति को भी इस मामले की सूचना दे दी है। पीड़िता के बयान के आधार पर छानबीन कर आगे की कार्रवाई करेंगे।
वहीं, मोदीनगर गांव गदाना में पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर फेंकी गई गर्म राख की चपेट में आकर घायल चार साल की बच्ची ने गुरुवार रात को अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव गदाना निवासी राकेश मजदूरी करता है। 6 मई को उसकी भतीजी मानसी पेट्रोल पंप के पास गर्म राख की चपेट में आकर झुलस गई थी। परिजनों ने उसे गंभीर हालात में दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां गुरुवार रात को उसने दम तोड़ दिया। मोदीनगर पुलिस ने इस मामले में मोदी शुगर प्रशासन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रखी है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Tagsदिल्लीगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसदुष्कर्मगैंगरेपDelhiGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad PoliceRapeGang Rape
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





