
x
सांकेतिक तस्वीर
हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
घटना मांडर थाना क्षेत्र के हाहु टोली करगे गांव की है। मृत बच्चों की पहचान अंजी महली (7 वर्ष) और अंश महली (6 वर्ष) के रूप में हुई है, जो आपस में सगे भाई थे। जानकारी के मुताबिक, रविवार को दोनों बच्चे अपने घर के पास ही खेल रहे थे। इसी दौरान खेलते-खेलते वे गांव के समीप स्थित पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में गिर गए। काफी देर तक जब दोनों मासूम घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की।
खोजबीन के बाद ग्रामीणों की नजर जब पानी भरे गड्ढे पर पड़ी, तो वहां दोनों अचेत अवस्था में पाया गया। ग्रामीणों ने दोनों को तत्काल पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और मातम छा गया। परिजनों ने बताया कि कुछ ही देर पहले दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे और किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।
इधर, सूचना मिलते ही मांडर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





