भारत

दो क्विंटल जलेबी और एक हजार से अधिक समोसे जब्त, पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है माजरा

jantaserishta.com
11 April 2021 12:28 PM IST
दो क्विंटल जलेबी और एक हजार से अधिक समोसे जब्त, पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है माजरा
x
लोगों की भीड़ इकट्ठा कर ली थी...

उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनावों में जीतने के लिए उम्मीदवार मिठाई का सहारा ले रहे हैं. अमरोहा में एक हफ्ते पहले 100 किलो रसगुल्ले जब्त होने के बाद अब उन्नाव में पुलिस ने दो क्विंटल जलेबी और एक हजार से अधिक समोसे जब्त किए हैं. ये जलेबी और समोसे वोटरों को लुभाने के मकसद से प्रधान पद के प्रत्याशी राजू मौर्य के घर बनवाए जा रहे थे.

दरअसल, हसनगंज के सीओ आरके शुक्ला ने बताया कि गांव पिछवाड़ा में प्रधान पद उम्मीदवार राजू मौर्या ने कोरोना प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना लोगों की भीड़ इकट्ठा कर ली थी. आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
उन्नाव में पंचायत चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की तरफ से किसी भी तरह की अनियमितता न होने देने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस रखी है. शनिवार को हसनपुर पुलिस को सूचना मिली कि गांव पिछवाड़ा में ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार राजू मौर्य की ओर से वोटरों को लुभाने के मकसद से अपने घर पर बड़ी मात्रा में जलेबी और समोसे बनवाए जा रहे हैं.
इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सूचना को सही पाया. मौके से 200 किलो जलेबी, 1050 समोसे के अलावा मैदा, घी जैसी कच्ची सामग्री, भट्टी, सिलेंडर को जब्त किया गया. आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है.
करीब एक हफ्ते पहले, अमरोहा जिले के रुखालु गांव में ग्राम प्रधान के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे चंद्रसेन की ओर से भी वोटरों में रसगुल्ले बांटने की कोशिश की गई थी. तब चंद्रसेन के घर से पॉलिथिन की थैलियों में करीब 100 किलो रसगुल्ले जब्त किए गए थे. साथ ही मौके से चंद्रसेन की पत्नी के भाई सोहनवीर को गिरफ्तार किया गया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story