भारत

कोर्ट लॉकअप के अंदर दो कैदियों ने दूसरे कैदी की हत्या कर दी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
5 Jun 2025 4:12 PM IST
कोर्ट लॉकअप के अंदर दो कैदियों ने दूसरे कैदी की हत्या कर दी, मचा हड़कंप
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: दिल्ली के साकेत कोर्ट के लॉकअप में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दो कैदियों ने मिलकर एक अन्य अमन नाम के कैदी की हत्या कर दी। यह घटना बुधवार को उस समय हुई, जब दोनों कैदियों को तिहाड़ जेल नंबर 8 से अदालती कार्यवाही के लिए साकेत कोर्ट लाया गया था।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 5 जून को साकेत कोर्ट लॉकअप के खारजा नंबर 5 में मारपीट की घटना हुई। मृतक अमन को कोर्ट में पेशी के लिए लॉकअप में लाया गया था। उस समय अमन सहित कई कैदी खारजा के अंदर मौजूद थे। दो कैदी, जितेंद्र और जयदेव, ने अमन के साथ मारपीट की, जो हिंसक झड़प में बदल गई।
पुलिस ने बताया कि जितेंद्र और अमन के बीच पुरानी दुश्मनी थी, जो 2024 में जेल के बाहर हुई एक मारपीट की घटना से शुरू हुई थी। उस घटना में अमन ने कथित तौर पर जितेंद्र और उसके भाई पर चाकू से हमला किया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, मृतक अमन और दोनों आरोपी कैदी तिहाड़ जेल नंबर 8 में बंद थे। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही साकेत कोर्ट परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और दोनों आरोपी कैदियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story