भारत
डाक विभाग के दो अधिकारियों को CBI ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
17 Dec 2025 4:04 PM IST

x
बड़ा एक्शन.
नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में रिश्वतखोरी के एक मामले में डाक विभाग के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में कोंच सब-डिविजन पोस्ट ऑफिस के सब-डिविजनल इंस्पेक्टर प्रतीक भार्गव और चंदुर्रा पोस्ट ऑफिस के ब्रांच पोस्ट मास्टर अमीर हसन शामिल हैं। सीबीआई ने इन दोनों को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा और 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था।
यह मामला एक शिकायतकर्ता की ओर से शुरू हुआ, जो खुद डाक विभाग का कर्मचारी है। शिकायतकर्ता का ट्रांसफर हो गया था, लेकिन उसे रिलीव नहीं किया जा रहा था। साथ ही अक्टूबर महीने की सैलरी पास नहीं हो रही थी और उसके जाति प्रमाण पत्र की दोबारा जांच का मामला भी लंबित था।
इन कामों को कराने के लिए आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। आरोप है कि सब-डिविजनल इंस्पेक्टर प्रतीक भार्गव ने पहले ही धमकी देकर और मजबूर करके शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपए ले लिए थे।
इसके बाद बातचीत हुई और रकम को घटाकर 12,500 रुपए पर सहमति बनी। इस दौरान प्रतीक भार्गव ने अतिरिक्त 2,500 रुपए भी ले लिए। बाकी बची 5 हजार रुपए की रकम के लिए सीबीआई ने 16 दिसंबर को जाल बिछाया। जैसे ही दोनों आरोपी शिकायतकर्ता से यह रकम मांगते और लेते दिखे, सीबीआई की टीम ने उन्हें मौके पर ही धर दबोचा। दोनों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
सीबीआई ने इस मामले की जांच 15 दिसंबर को ही शुरू कर दी थी, जब शिकायत मिली थी। एजेंसी ने शिकायत की पुष्टि की और फिर ट्रैप ऑपरेशन चलाया। गिरफ्तारी के बाद जांच जारी है और अन्य संभावित लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





