भारत

मंदिर के बाहर भक्तो से अभद्रता, 2 पुलिसकर्मी पर एक्शन, VIDEO

jantaserishta.com
19 Feb 2023 8:20 AM IST
मंदिर के बाहर भक्तो से अभद्रता, 2 पुलिसकर्मी पर एक्शन, VIDEO
x
लात-घूसे भी मारे।
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद के दूधेश्वर मंदिर पर महाशिवरात्रि का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धा उमड़ पड़ी। इस वजह से मंदिर के बाहर बनी लाइनों में अव्यवस्था फैल गई। पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाने में मशक्कत करते रहे। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को लात-घूसे भी मारे। सोशल मीडिया में इसकी वीडियो वायरल हो रही है।
डीसीपी (नगर) निपुण अग्रवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का तुरंत संज्ञान लिया गया और दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान कराई गई। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है और इनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
दूधेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की कतार जीटी रोड पर पुलिस चौकी से शुरू होकर मंदिर के अंदर तक थी। पहले एक लाइन बनी, फिर दो और फिर तीन लाइनें हो गईं। श्रद्धालु तीनों लाइनों में ठसाठस खड़े हुए थे। इस बीच जब लाइनों में धक्का-मुक्की शुरू हुई तो कुछ श्रद्धालु लाइनों से बाहर निकल आए। इससे मंदिर परिसर के बाहर व्यवस्था बिगड़ गई। ये देख वहां खड़े 2-3 पुलिसवाले आए और श्रद्धालुओं को पीटकर धकेलना शुरू कर दिया। इससे जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें एक पुलिसकर्मी द्वारा श्रद्धालु को लात मारते हुए दिखाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर पुलिस के इस व्यवहार को लेकर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story