भारत

महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित

jantaserishta.com
5 Jan 2023 8:56 AM IST
महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित
x
हाथापाई एक सब्जी विक्रेता और एक व्यक्ति के बीच हुई, जो पुलिस को देखकर मौके से भाग गया।
कानपुर (आईएएनएस)| कानपुर में रात में घर में घुसकर एक महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में दो पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। इलाके में हाथापाई की सूचना मिलने पर दोनों सिपाही नौबस्ता थाना क्षेत्र के लालपुर चौराहे पर पहुंचे। हाथापाई एक सब्जी विक्रेता और एक व्यक्ति के बीच हुई, जो पुलिस को देखकर मौके से भाग गया।
कुछ देर बाद शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी सब्जी विक्रेता के घर में घुस गए और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
महिला के शोर मचाने पर क्षेत्र के लोगों ने दोनों सिपाहियों का पीछा कर पकड़ लिया।
घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस अधिकारी ने कहा, महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। दोनों कांस्टेबलों को निलंबित कर कार्रवाई की जा रही है।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़िता आरोपी पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारती नजर आ रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story