भारत

मौखिक शिकायत पर एक्शन: नाबालिग को पीटने का आरोप, 2 पुलिसकर्मी निलंबित

jantaserishta.com
28 Jan 2023 3:49 PM IST
मौखिक शिकायत पर एक्शन: नाबालिग को पीटने का आरोप, 2 पुलिसकर्मी निलंबित
x
जामनगर (आईएएनएस)| गुजरात के जामनगर में एक नाबालिग को पीटने के आरोप में दो पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन का आदेश जामनगर जिले के पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) प्रेम सुख डेलू ने दिया और शुक्रवार को उन्होंने घटना की जांच के आदेश भी दिए। पत्रकारों को संबोधित करते हुए डीएसपी ने कहा कि नाबालिग के माता-पिता ने व्यक्तिगत रूप से दो कांस्टेबल हितेश चावड़ा और वनराज खावड़ के खिलाफ शिकायत की थी कि उन्होंने उनके 17 वर्षीय बेटे को पीटा था।
उन्होंने कहा, एक नाबालिग होने के नाते कथित अत्याचार का पीड़ित है, मैं इसे हल्के में नहीं ले सकता और इसलिए निलंबन की तत्काल कार्रवाई की गई और जांच के आदेश दिए गए हैं।
चावड़ा और खवड़ जामनगर के बी डिवीजन पुलिस स्टेशन में तैनात थे।
हालांकि, इंस्पेक्टर एच.पी. जाला ने आईएएनएस को बताया, माता-पिता की मौखिक शिकायत पर डीएसपी ने कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है। यह नहीं पता कि कांस्टेबलों ने किन कारणों से नाबालिग को पीटा था या नहीं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरक्षकों को नाबालिग पर अवैध शराब के धंधे में शामिल होने का शक था और उससे जानकारी हासिल करने के प्रयास में उन्होंने उसकी पिटाई की होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story