दो थानों ने एक दूसरे पर उठाई उंगली, घंटों नदी किनारे पड़ा रहा शव, ये है पूरा मामला

रांची. राजधानी में थानों की सीमाओं को लेकर असमंजस की स्थिति खबरों में आती रही है. फिर एक बार दो थानों के सीमा क्षेत्र को लेकर विवाद सामने आया. ताज़ा मामला एक शव से जुड़ा है, जो स्वर्णरेखा नदी के किनारे पर मिला. इस शव के बारे में जब पुलिस को सूचना दी गई तो दो थानों यानी खेलगांव और नामकुम के बीच इस बात पर तर्क वितर्क होता रहा कि जहां शव पाया गया, वह किस थाने की सीमा के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र है. थानों के सीमा निर्धारण को लेकर मृतक का शव यूं ही 4 घंटे तक नदी किनारे पड़ा रहा. आखिरकार शव की ज़िम्मेदारी खेलगांव थाने की पुलिस ने ली और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भिजवाया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





