भारत

दो पुलिस अफसरों की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

jantaserishta.com
11 Aug 2025 10:09 AM IST
दो पुलिस अफसरों की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर
x
मचा हड़कंप.
श्रीनगर: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक सड़क हादसा हो गया. जिससे जम्मू-कश्मीर के 2 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी के बाद श्रीनगर से जम्मू जा रहे तीन उप-निरीक्षक (SI) शहर के लासजान इलाके के टेंगन में दुर्घटना का शिकार हो गए.
सूचना लगते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद घायल पुलिस अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया. जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि एक की हालत गंभीर है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना की जानकारी देते हुए एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दुर्घटना में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई. हादसा टेंगन में हुआ. तीनों पुलिस अधिकारी अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी के बाद श्रीनगर से जम्मू जा रहे थे.
मृतक पुलिस अधिकारियों की पहचान सचिन वर्मा और शुभम के रूप में हुई है, जबकि घायल अधिकारी की पहचान मस्तान सिंह के रूप में हुई है. फिलहाल मस्तान सिंह का इलाज अस्पताल में चल रहा है. जबकि मृतक दोनों जवानों का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story