भारत

दो विमान टकराने से बचे मुंबई एयरपोर्ट पर, बड़ा हादसा टला

Nil dhankar
8 July 2026 7:01 AM IST
दो विमान टकराने से बचे मुंबई एयरपोर्ट पर, बड़ा हादसा टला
x
पढ़े पूरी खबर

महाराष्ट्र। राजधानी मुंबई में मंगलवार की रात बड़ा हादसा टल गया. मुंबई एयरपोर्ट पर एक समय एक ही रनवे पर दो विमान आ गए. एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने तत्परता दिखाते हुए एक विमान का टेक-ऑफ रन बीच में ही रोकने के निर्देश दे दिए. इसके बाद विमान बे में वापस लौट आया. जिस विमान का टेक-ऑफ रन बीच में ही रोका गया, वह विमान एअर इंडिया का बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट पर एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान ने लैंड किया था. पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से आया यह विमान लैंडिंग के बाद अभी रनवे से पूरी तरह हटा भी नहीं था कि उसी रनवे से एअर इंडिया के विमान ने उड़ान भरने की तैयारी शुरू कर दी. दोनों विमान एक ही रनवे पर दोनों विमान आ गए, जिसके बाद एटीसी ने एअर इंडिया की फ्लाइट का टेक-ऑफ रन रोकने के निर्देश दिए. बताया जाता है कि एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI816 में बोइंग 777-300 का बड़े आकार का विमान था. सिलीगुड़ी से आई फ्लाइट संख्या AIX1547 में बोइंग के छोटे आकार का विमान बोइंग 737 मैक्स 8 विमान था. टेक-ऑफ रन रोकने के निर्देश एटीसी की ओर से मिलने के बाद एअर इंडिया विमान वापस बे में लौट आया. इसे लेकर एअर इंडिया ने बयान जारी किया है.

एअर इंडिया ने कहा है कि चालक दल ने एटीसी से निर्देश मिलने के बाद टेक-ऑफ की प्रक्रिया रोक दी और विमान को वापस बे में ले जाया गया. एसओपी के तहत विमान की जरूरी तकनीकी जांच की जाएगी. यात्रियों को जल्द से जल्द उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.

Next Story