जमीनी विवाद के चलते दो लोगों को मारी गई गोली, 1 ने तोड़ा दम, साधु का इलाज जारी

भोजपुर: बिहार के भोजपुर में जमीनी विवाद के चलते हथियारबंद अपराधियों ने एक साधु समेत दो लोगों को गोली मार दी है. इसमें एक शख्स की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि साधु बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. जिनका इलाज शहर के निजी क्लिनिक में चल रहा है. घटना जिले के जगदीशपुर अनुमंडल के तियर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव की है. मृतक की पहचान हेतमपुर निवासी 60 वर्षीय रामजी यादव के रूप में हुई. जबकि घायल की पहचान रामनगर निवासी 55 वर्षीय विजय राय उर्फ साधु के रूप में हुई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





