भारत
दो घंटे के अंदर दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
jantaserishta.com
25 Sept 2025 10:49 AM IST

x
इलाके में हड़कंप.
सिवान: बिहार के सिवान जिले में दो घंटे के अंदर दो लोगों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की सूचना मिलने पर इलाके में हड़कंप मचा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पहली घटना सिवान जिले के आसाव थाना क्षेत्र के सिंहपुर की है, जहां बुधवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ता राहुल साहनी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना देकर घायल राहुल को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। राहुल की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
मामले की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले राहुल साहनी का गांव में बाइक चलाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। विवाद में ही अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी है। पुलिस ने परिजन के बयान के आधार पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, दूसरी घटना महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के दारोगा हाता हाइवे के पास की है, जहां सड़क पर टहलने के दौरान एक युवक को गोली मार बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल युवक की पहचान महादेवा थाना क्षेत्र के बेनसार निवासी श्रीराम सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
परिजनों ने बताया कि श्रीराम का किसी से कोई विवाद भी नहीं था। वह रोज की तरह सड़क पर टहलने निकले थे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास की सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का भी गठन किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





