भारत

चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी का एयरपोर्ट पर विरोध करते दो लोग हिरासत में

jantaserishta.com
13 Sept 2023 12:34 PM IST
चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी का एयरपोर्ट पर विरोध करते दो लोग हिरासत में
x
विशाखापत्तनम: कथित कौशल विकास घोटाले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ विशाखापत्तनम हवाई अड्डे पर विरोध प्रदर्शन करने वाले दो यात्रियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आगमन लाउंज से बाहर आने के तुरंत बाद, यात्रियों में से एक ने एक तख्ती दिखाई और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए नारे लगाए। उन्‍होंने राज्य के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर से हस्तक्षेप की मांग करते हुए "लोकतंत्र बचाओ, लोकतंत्र बचाओ'' चिल्‍लाना शुरू कर दिया।
दोनों यात्री मंगलवार रात हैदराबाद से आई फ्लाइट से आए थे। उनमें से केवल एक की पहचान अदारी किशोर कुमार के रूप में हुई, जो तख्तियां दिखा रहा था और नारे लगा रहा था, जबकि दूसरा बगल में खड़ा था। विमान में 'लोकतंत्र बचाओ' तख्ती दिखाने वाले यात्री का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया।
नायडू को 371 करोड़ रुपये के कौशल विकास घोटाले में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने 9 सितंबर को नंद्याल में गिरफ्तार किया था। विजयवाड़ा की एक अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री फिलहाल राजमुंदरी सेंट्रल जेल में बंद हैं। टीडीपी नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ राज्य भर में विरोध-प्रदर्शन कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story