भारत

सेप्टिक टैंक में सफाई करने उतरे दो लोग, दम घुटने से मौत

jantaserishta.com
24 May 2024 7:41 PM IST
सेप्टिक टैंक में सफाई करने उतरे दो लोग, दम घुटने से मौत
x
पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली: साउथ-ईस्ट दिल्ली के जसोला इलाके में शुक्रवार दोपहर को बड़ी घटना हो गई. यहां सेप्टिक टैंक में सफाई करने उतरने दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
पुलिस ने सूचना देते हुए बताया कि आज शुक्रवार सरिता विहार थाने में दोपहर को करीब 1:07 बजे एक पीसीआर कॉल प्रा्त हुई. इसमें बताया गया कि ओल्ड जसोला गांव में दो युवक गटर में गिर गए हैं. सूचने मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो पता चला कि इकबाल नामक व्यक्ति के घर के सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए दोनों युवक उतरे थे. दोनों ट्रैक्टर और मशीन की मदद से टैंक की सफाई कर रहे थे.
जानकारी के मुताबिक दो बार टैंक की सफाई ट्रैक्टर और मशीन के जरिए की गई. तीसरे बार दोनों मृतक टैंक के भीतर उतर गए और बेहोश होकर वहीं गिर गए. इसके बाद पुलिस पहुंची और मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया. दोनों को बाहर निकलकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एक मृतक की पहचान राजप्रकाश पुत्र छिद्दा सिंह निवासी मोलबंद एक्सटेंशन, दिल्ली के रूप में की गई है. वहीं दूसरे की पहचान की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story