भारत

बैंक में महिला के ऊपर दो लोगों ने किया अचानक हमला, पति निकला मास्टरमइंड, फिर...

jantaserishta.com
22 March 2022 9:45 PM IST
बैंक में महिला के ऊपर दो लोगों ने किया अचानक हमला, पति निकला मास्टरमइंड, फिर...
x
पढ़े पूरी खबर

तमिनलाडु के थेनी में एक महिला पर बैंक में दो लोगों ने अचानक हमला कर दिया. महिला का नाम प्रेमलता बताया जा रहा है जो केनरा बैंक की शाखा में पैसे जमा कराने गई थी.

थेवरम की रहने वाली प्रेमलता पर यह हमला संपत्ति विवाद को लेकर उसके पति वेल्लाईचमी और उसके दोस्त ने किया था. जब प्रेमलता पैसे जमा करने के लिए केनरा बैंक की शाखा में गई उसी दौरान वेल्लाईचमी और उसके दोस्त ने उस पर पीछे से दरांती और चाकू से हमला कर दिया. बैंक में मौजूद लोग यह देखकर हैरान रह गए.
वहां मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया. प्रेमलता को उथमपालयम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
शुरुआती जांच से पता चला कि प्रेमलता और वेल्लाईचमी अलग-अलग रह रहे थे क्योंकि वेल्लाईचमी को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का संदेह था और वह लगातार उसे परेशान कर रहा था, उसके नाम पर संपत्ति ट्रांसफर करने की मांग कर रहा था.
पुलिस अब महिला पर हमला करने वाले दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है. इस हमले के बाद सबूत के तौर पर एक अन्य बैंक ग्राहक द्वारा फोन से रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो मिला है. इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story