भारत

ट्रेन के पायदान पर बैठने के लिए 2 लोगों में झगड़ा, दोनों की गिरकर मौत

jantaserishta.com
17 July 2023 2:11 PM IST
ट्रेन के पायदान पर बैठने के लिए 2 लोगों में झगड़ा, दोनों की गिरकर मौत
x
लड़ाई के दौरान दोनों नियंत्रण खो बैठे और पटरी पर गिर पड़े।
चेन्नई: तमिलनाडु में एक ट्रेन के अनारक्षित डिब्बे के पायदान पर यात्रा कर रहे दो लोगों की गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब दोनों वहां जगह के लिए आपस में झगड़ा कर रहे थे। यह घटना रविवार को नागरकोइल-कोयंबटूर एक्सप्रेस में घटी। मृतकों की पहचान मरियप्पन (48) और मुथुकुमार (33) के रूप में हुई है।
साथी यात्रियों के अनुसार, पीड़ितों का पायदान पर बैठने के लिए आपस में झगड़ा हुआ था। लड़ाई के दौरान दोनों नियंत्रण खो बैठे और पटरी पर गिर पड़े। एक व्‍यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। मुथुकुमार तेनकासी जिले के मारुमुथर से इरोड जा रहे थे और मारियाप्पन कोविलपट्टी से कोयंबटूर की जा रहे थे। यह घटना विरुधुनगर-कोविलपट्टी सेक्शन में सत्तूर और थुलाकपट्टी रेलवे स्टेशनों के बीच हुई।
पीड़ितों के ट्रेन से गिरने के बाद यात्रियों ने आपातकालीन चेन खींची और नीचे उतरकर उनकी तलाश की। यात्रियों ने मारियाप्पन को ट्रैक पर मृत पाया जबकि घायल मुथुकुमार को तुुुुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story