भारत

दो लोग बाल-बाल बचे, बिल्डिंग के शीशे की सफाई के दौरान ट्राली की रस्सी अचानक टूटी

jantaserishta.com
28 Sept 2024 2:23 PM IST
दो लोग बाल-बाल बचे, बिल्डिंग के शीशे की सफाई के दौरान ट्राली की रस्सी अचानक टूटी
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: नोएडा के सेक्टर-62 में एक बड़े बिल्डर की निर्माणाधीन इमारत पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इमारत के शीशे साफ करने के दौरान दो मजदूरों की जान खतरे में पड़ गई जब सफाई ट्राली की एक रस्सी अचानक टूट गई और दोनों मजदूर हवा में लटक गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय मजदूर बिना किसी सेफ्टी उपकरण के ऊंचाई पर काम कर रहे थे. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही ट्राली की एक ओर की रस्सी टूटती है, ट्राली असंतुलित हो जाती है और मजदूर उसमें लटक जाते हैं. सौभाग्य से, उन्होंने खुद को ट्राली से बांध रखा था, जिससे उनकी जान बच गई.
घटना के दौरान इमारत की छत पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उनकी चीख सुनते ही तुरंत मदद की और रस्सियों को धीरे-धीरे खींचकर दोनों मजदूरों को सुरक्षित ऊपर ले आए. हादसे के वक्त किसी भी मजदूर ने सुरक्षा उपकरण नहीं पहने थे, जिससे निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की लापरवाही साफ दिखाई देती है. नोएडा पुलिस के मुताबिक, इस घटना की अभी तक किसी पक्ष द्वारा शिकायत नहीं की गई है, लेकिन वायरल वीडियो की जांच की जा रही है.
यह हादसा मजदूरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करता है. पिछले साल भी एक निर्माणाधीन साइट पर सर्विस लिफ्ट टूटकर गिरने से कई मजदूरों की मौत हो गई थी. ऐसे में ऊंचाई पर काम करने वाले मजदूरों के लिए सेफ्टी उपकरणों का इस्तेमाल जरूरी है, लेकिन इस घटना से साफ होता है कि कंपनियों द्वारा इन सुरक्षा उपायों की अनदेखी की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story