भारत

बंगाल के दक्षिण 24 परगना से अलकायदा से जुड़े दो लोग गिरफ्तार

jantaserishta.com
7 Nov 2022 12:50 PM IST
बंगाल के दक्षिण 24 परगना से अलकायदा से जुड़े दो लोग गिरफ्तार
x
कोलकाता (आईएएनएस)| कोलकाता पुलिस ने सोमवार को कहा कि एसटीएफ ने प्रदेश के दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर से अलकायदा से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन ताजा गिरफ्तारियों के साथ चार महीनों के दौरान एसटीएफ द्वारा अलकायदा से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा सितंबर में एसटीएफ ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी सेक्टर के पहाड़ी रिसॉर्ट शहर कलिम्पोंग से पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के एक संदिग्ध जासूस को भी गिरफ्तार किया था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार शाम को एसटीएफ ने सबसे पहले अजीजुल हक को मथुरापुर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया। अजीजुल से पूछताछ में मनिरुद्दीन खान के बारे में पता चला, जो अलकायदा के साथ-साथ पड़ोसी बांग्लादेश में एक गैरकानूनी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के लिए क्षेत्र में प्रमुख लॉजिस्टिक एजेंट के रूप में काम करता था।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि मनिरुद्दीन खान (20) मुख्य रूप से फर्जी भारतीय पहचान पत्र, मोबाइल सिम कार्ड, बैंक खातों की व्यवस्था करने और बांग्लादेश से आने वाले अलकायदा के सदस्यों के लिए रसद सहायता प्रदान करने का काम करता था। वह स्थानीय युवाओं के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से अलकायदा के संदेश को फैलाने और प्रतिबंधित संगठन में शामिल होने का लालच देने में भी संलग्न था।
पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों से अलकायदा के जुड़े लोगों की गिरफ्तारी का सिलसिला इस साल 17 अगस्त से तब शुरू हुआ, जब एसटीएफ ने उत्तर 24 परगना जिले के बारासात ब्लॉक के शाशन गांव से रकीब सरकार और काजी अहशानुल्लाह को गिरफ्तार किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story