भारत

24 घंटे में डायन के संदेह में 2 लोगों की निर्मम हत्या, सिर धड़ से अलग किया

jantaserishta.com
5 Sept 2023 12:34 PM IST
24 घंटे में डायन के संदेह में 2 लोगों की निर्मम हत्या, सिर धड़ से अलग किया
x
मारे गए दोनों लोग आदिवासी समुदाय के हैं।
रांची: झारखंड में 24 घंटों के अंदर डायन करार देकर दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। मारे गए दोनों लोग आदिवासी समुदाय के हैं। खूंटी जिले में अड़की थाना क्षेत्र के सेरेंगहातू गांव में कुछ लोगों ने वृद्ध 65 वर्षीय भानु मुंडा की हत्या उसके घर में घुसकर कर दी। बताया गया कि हमलावर सोमवार देर रात घर का छप्पर तोड़कर घुस आए। वह घर में अकेले थे। धारदार हथियार से हमला कर उनका सिर धड़ से अलग कर दिया।
गांव में ही दूसरे छोर पर घर बनाकर रहने वाले उनके बेटे सामू मुंडा को सुबह इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना अड़की थाना की पुलिस को दी। गांव के ही मदन मुंडा नामक एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। भानु मुंडा के बेटे सामू मुंडा ने बताया कि गांव के कई लोग उसके माता-पिता पर डायन होने का आरोप लगाते हुए मारने की धमकी देते थे। एक दिन पहले मदन मुंडा और एक अन्य व्यक्ति धारदार हथियार लेकर भानु मुंडा के घर आए थे। उस समय भानु मुंडा और उसकी पत्नी गुरुवारी देवी घर में नहीं थे। घर में केवल उनकी नतिनी मौजूद थी। हमलावरों ने उसे भी मारने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां से भाग कर अपनी जान बचाने में सफल रही।
इसके बाद देर रात हमलावर घर का छप्पर तोड़कर घुस आए और भानु मुंडा को मार डाला। दूसरी घटना झारखंड के बोकारो जिले के बनचास गांव की है। यहां 55 वर्षीय महिला फूलमनी को गांव के ही दो लोगों ने कुल्डाड़ी से काट डाला। इसका आरोप राजेश किस्कू और अजय किस्कू पर लगा है।
बताया जा रहा है कि अजय के ढाई साल के बेटे की एक महीने पहले किसी बीमारी से मौत हो गई थी। फूलमनी के बेटे किशुन किस्कू ने बताया कि रविवार को मां गांव से तीन किमी दूर जंगल में गाय-भैंस चराने गई थी। देर तक जब वह नहीं लौटी तो तलाश शुरू हुई। इसके बाद सामवोर का उनका निर्वस्त्र शव झाड़ियों में मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story