भारत

जमीन कारोबारी समेत दो लोगों की हत्या, अपराधियों ने मारकर गोली

Rani Sahu
1 Feb 2022 5:00 PM IST
जमीन कारोबारी समेत दो लोगों की हत्या, अपराधियों ने मारकर गोली
x
राजधानी के दानापुर इलाके में मंगलवार को जमीन कारोबारी समेत दो लोगों की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी है

Patna : राजधानी के दानापुर इलाके में मंगलवार को जमीन कारोबारी समेत दो लोगों की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी है. घटना शाहपुर थाना क्षेत्र की है.

यहां सराय के महुआरी बगीचा के चंवर में दो व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी. हत्या की घटना को अंजाम देकर मृतकों का शव को खेत में फेंक दिया गया. वहीं सूचना मिलने पर ग्रामीणों की काफी संख्या में घटनास्थल के पास भीड़ जुट गयी है.
इधर पुलिस सूचना के बाद पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. मनेर पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान दानापुर शाहपुर थाना क्षेत्र के हनुमानगंज के रहने वाले देवेंद्र सिंह यादव और संजय कुमार सिंह के रूप में की जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.


Next Story