भारत

सड़क पर बहा खून! एक युवती समेत दो लोगों की मौत, हुई ये घटना

jantaserishta.com
27 Dec 2021 3:52 PM IST
सड़क पर बहा खून! एक युवती समेत दो लोगों की मौत, हुई ये घटना
x
इमेज: huffpost
जानें मामला।

नोएडा: नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के सेक्टर-62 के पास रविवार रात दो मोटरसाइकिल के फिसलकर एक-दूसरे से टकराने से एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि गंगेश गंधर्व, रितिका, प्रशांत, कौशल और मोहित फरीदाबाद की एक कंपनी में एक साथ काम करते थे। पांचों रविवार रात नोएडा में एक रेस्तरां में डिनर करने आए थे। इसके बाद, ये सभी तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़ी चौखंडी गांव स्थित मोहित के घर जा रहे थे, तभी सेक्टर-62 में आइथम टावर के पास बरसात के कारण दो मोटरसाइकिल फिसल गईं।
उन्होंने बताया कि फिसलने के बाद गंधर्व तथा प्रशांत की मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं, जिसकी वजह से दोनों मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रितिका और गंगेश गंधर्व की मौत हो गई, जबकि प्रशांत और कौशल की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान पता चला है कि मोटरसाइकिल पर सवार इन चारों में किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। मृतकों और घायलों के परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story