भारत
डिलीवरी बॉय समेत दो हुए अरेस्ट, कारनामा जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
jantaserishta.com
25 Nov 2025 4:42 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
ई-कॉमर्स कंपनी को लगाया चूना.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो ई-कॉमर्स कंपनियों के महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को नकली उत्पादों से बदलकर चोरी कर रहा था. इस गिरोह के दो सदस्यों 22 वर्षीय उमेश और 23 वर्षीय सनी कुमार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, इनकी हरकतों से एक गोदाम को करीब 8.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ.
गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने तीन स्मार्टवॉच, तीन ईयरपॉड्स और उनके चार्जर बरामद किए हैं. साथ ही, वे नकली डिवाइस भी मिले हैं जिनका इस्तेमाल ये लोग असली उत्पादों को बदलने के लिए करते थे.
मामला तब सामने आया जब 15 नवंबर को उत्तम नगर के वेयरहाउस मालिक सनी कुशवाहा ने ई-एफआईआर दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि डिलीवरी एजेंट उमेश अपने साथी के साथ मिलकर महंगे गैजेट्स को नकली सामान से बदल रहा है.
पुलिस ने उमेश को प्रेम नगर से पकड़ा. उसकी जानकारी पर मालवीय नगर के एक फ्लैट में छापा मारकर सनी कुमार को भी हिरासत में लिया गया. चोरी का सामान रसोई में बने एक गुप्त खांचे से मिला.
पूछताछ में उमेश ने बताया कि वह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के वेयरहाउस में काम करता था. वहीं से उसकी मुलाकात अंकित और बिहार के सनी कुमार से हुई. ये लोग उसे हर एक महंगे पार्सल के बदले 3,500 रुपये देते थे. उमेश असली गैजेट डिलीवरी के दौरान गिरोह को दे देता था, जबकि पार्सल में नकली डिवाइस डालकर ऑर्डर कैंसल कर दिया जाता था.
पुलिस के मुताबिक, चोरी किए गए गैजेट्स को बिहार के समस्तीपुर भेजा जाता था, जहां आरोपी अमर उन्हें एक मोबाइल डीलर राजेश को सप्लाई करता था. पुलिस अब इन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





