भारत

अपार्टमेंट में लगी आग, 2 लोग बाल-बाल बचे

jantaserishta.com
6 Aug 2023 12:37 PM IST
अपार्टमेंट में लगी आग, 2 लोग बाल-बाल बचे
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी के एक फ्लैट में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो दोस्त बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक आग सुबह करीब 9:30 बजे लगी। सिद्धार्थ और मृदुल नाम के दो दोस्त सोसायटी में टावर-टी9 के फ्लैट नंबर 1209 में रहते हैं। अचानक शॉर्ट-सर्किट के कारण फ्लैट में आग लग गई।
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि अग्नि सुरक्षा प्रणाली ने समय पर काम नहीं किया, जिसके चलते आग ने पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया। मेंटेनेंस टीम और संबंधित विभाग को बुलाया गया, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया और दोनों दोस्तों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story