भारत
घर में घुसकर दो लोगों की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
2 May 2024 8:26 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
गंगानगर: टोडाभीम उपखंड में डबल मर्डर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. तीन सप्ताह पूर्व 8 अप्रैल को टोडाभीम थाना क्षेत्र के ग्राम जौल में घर में घुसकर एक ही परिवार के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस काफी सरगर्मी से आरोपी की तलाश में जुटी थी.
पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के आदेशानुसार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के तहत डबल मर्डर के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. एएसपी राकेश राजौरा के सुपरविजन में टोडाभीम पुलिस उपाधीक्षक मुरारीलाल मीणा ने कार्रवाई करते हुए गांव जौल और डौरावली में लगभग तीन सप्ताह पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड में वांछित आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपी अनिल की उम्र 31 वर्ष है. वह शंकरपुर का निवासी है. पुलिस उपाधीक्षक मुरारीलाल मीणा ने बताया कि 8 अप्रैल 2024 को टोडाभीम थाना क्षेत्र के ग्राम जौल में तेजराम उर्फ रामकेश एवं ग्राम डौरावली में बलराम मीणा की आरोपियों ने रात में घर में घुसकर गोली मार दी थी. दोहरे हत्याकांड में वांछित आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है.
मालूम हो कि डबल मर्डर से इलाके में काफी बवाल मचा था. दोहरे हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया था. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से लंबी बातचीत की. किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था. तब जाकर लोग माने थे.
Tagsगंगानगरगंगानगर न्यूज़टोडाभीम उपखंडडबल मर्डरआरोपी गिरफ्तारGanganagarGanganagar NewsTodabhim subdivisiondouble murderaccused arrested
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





