भारत

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, 10 लोग हुए घायल

12 Feb 2024 4:55 AM GMT
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, 10 लोग हुए घायल
x

घटना जिले के बदेरा थाना क्षेत्र के रझौड़ी गांव की है। दरअसल, सरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर मजदूर ग्राम पंचायत में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई और सरिया में दबने से एक महिला और एक पुरुष की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 10 अन्य मजदूर घायल हो गए, …

घटना जिले के बदेरा थाना क्षेत्र के रझौड़ी गांव की है। दरअसल, सरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर मजदूर ग्राम पंचायत में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई और सरिया में दबने से एक महिला और एक पुरुष की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 10 अन्य मजदूर घायल हो गए, जिसमें से कुछ नाबालिग भी शामिल हैं।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल, पुलिस मृतकों के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में शुरू कर दी है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

    Next Story