भारत

दो लोगों की दर्दनाक मौत, ऑयल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग, परिसर में अफरा-तफरी का माहौल

jantaserishta.com
6 Nov 2025 5:20 PM IST
दो लोगों की दर्दनाक मौत, ऑयल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग, परिसर में अफरा-तफरी का माहौल
x
इलाके में हड़कंप.
धार: मध्य प्रदेश के धार जिले के पिथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार देर रात हुई एक भीषण आग की घटना ने इलाके को दहला दिया. शिवम इंडस्ट्रीज नामक एक लुब्रिकेंट ऑयल फैक्ट्री के परिसर में अचानक एक टैंकर में आग लग गई, जिससे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग में हड़कंप मच गया. पिथमपुर के एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि घटना सेक्टर-3 स्थित फैक्ट्री में रात करीब साढ़े दस बजे हुई. टैंकर में लुब्रिकेंट ऑयल भरा हुआ था, जिसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई. देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा टैंकर धधक उठा.
आग की चपेट में आने से 23 साल के नीरज और 35 साल के कल्पेश की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं टैंकर चालक मनोज झा और फायर फाइटर दिलीप सिंह यादव गंभीर रूप से झुलस गए. दोनों को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर के अस्पताल रेफर कर दिया गया.
आग बुझाने के लिए इंदौर और पिथमपुर से चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. दमकलकर्मियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक टैंकर और फैक्ट्री के कुछ हिस्से पूरी तरह जल चुके थे.
एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती अनुमान के अनुसार, टैंकर में भरे लुब्रिकेंट ऑयल से उत्पन्न चिंगारी या ओवरहीटिंग के कारण आग लगी होगी. पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन से पूछताछ शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story