भारत

कार-बस की टक्कर में दो लोगों की मौत, होली पर छाया मातम

jantaserishta.com
25 March 2024 3:18 PM IST
कार-बस की टक्कर में दो लोगों की मौत, होली पर छाया मातम
x
तीन गंभीर रूप घायल हो गए।
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस के मुताबिक, हादसा मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत निरगाजनी गांव के पास हुआ। मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस हरिद्वार से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। तभी बलेडा-निरगाजनी गांवों के बीच गंगनहर पटरी पर विपरीत दिशा से आ रही बुलेरो कार से बस की टक्कर हो गई।
हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि अंकुर त्यागी (28) और मोंटी (25) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल अभिषेक, विकास और शिवम को इलाज के लिए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस ने आगे मामले की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story