भारत
नशे की हालत में ताबड़तोड़ चाकू से हमला...चाकूबाजी की घटना में दो की मौत, दो घायल
jantaserishta.com
22 Dec 2025 2:06 PM IST

x
पुलिस अब घटना की जांच कर रही है.
मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक शख्स द्वारा अंधाधुंध चाकूबाजी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस अब घटना की जांच कर रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना नगर थाना क्षेत्र के लहेरियागंज मुसहरी दलित टोला में हुई। आरोप है कि नशे की हालत में बदमाश ने दलित टोला के लोगों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिसमें रविवार की देर रात दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति नशे की हालत में रविवार की रात करीब 11 बजे दलित मोहल्ला पहुंचा और ताबड़तोड़ चाकू से हमला करने लगा। जो लोग बचाने भी आए, उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी चार लोगों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के क्रम में देर रात दो लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान दीपक सदाय (15) और रामबाबू सदाय (20) के रूप में की गई है, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने दावा किया है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





