भारत
जहरीली गैस से दम घुटकर दो की मौत, झकझोर देने वाली खबर सामने आई
jantaserishta.com
25 March 2026 5:35 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान...
कानपुर: कानपुर के कर्नलगंज निवासी जावेद और उनका बेटा आकिब बुधवार तड़के कल्याणपुर के गोवा गार्डन स्थित एक अपार्टमेंट में सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे थे. सफाई के दूसरे दौर में गहराई में जाने पर जहरीली गैस के कारण दोनों बेहोश हो गए. उनके साथ मौजूद दामाद इरफान ने चक्कर आने पर बाहर निकलकर तुरंत हेल्पलाइन पर सूचना दी. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों को बाहर निकाला. लाला लाजपत राय अस्पताल में डॉक्टरों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि इरफान का इलाज जारी है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हादसा रात करीब 12 बजे शुरू हुई सफाई के दौरान हुआ. रात 2 बजे जब जावेद और आकिब टैंक के गहरे हिस्से में उतरे, तो वहां जमा जहरीली गैस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.
ऊपर मौजूद इरफान की सतर्कता से राहत कार्य तो शुरू हुआ, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. मौके पर पहुंचे एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार और डीसीपी वेस्ट एस.एम. कासिम आबिदी ने स्थिति का जायजा लिया.
पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि क्या सफाई के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया था या नहीं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरूआती जांच में मौत की वजह जहरीली गैस का फेफड़ों में जाना ही माना जा रहा है. इस घटना से कर्नलगंज इलाके में मातम पसरा हुआ है, जहां के निवासी यह तीनों मृतक और घायल थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





