
x
चेन्नई; तमिलनाडु के माइलादुत्रयी जिले में कथित तौर पर शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि इस घटना की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने आईएएनएस को बताया कि दोनों व्यक्ति सोमवार रात मृत पाए गए और उनके शव के पास शराब की बोतल मिली। शराब की जांच करने पर उसमें साइनाइड के अंश पाए गए।
हालांकि, पुलिस अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। पुलिस के सूत्रों ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है, लेकिन अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है। मृतकों की पहचान 59 वर्षीय पलानीगुरुनाथन और 63 वर्षीय पुरसामी के रूप में हुई है। यह दोनों व्यक्ति मयिलादुत्रयी के कुथलम तालुक के निवासी हैं।
माइलादुत्रयी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि यह पता लगाया जा रहा कि क्या दोनों में से किसी एक ने जानबूझकर दूसरे को मारने के इरादे से शराब में साइनाइड मिलाया था। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले तंजावुर में तस्माक की दुकान से शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई थी। जांच में समाने आया था कि एक व्यक्ति ने शराब में साइनाइड मिलाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, दूसरे व्यक्ति ने बची हुई शराब को यह जाने बिना पी लिया कि उसमें जहर है। जिस कारण उसकी भी मौत हो गई थी।
Tagsमौततमिलनाडुतमिलनाडु न्यूज़तमिलनाडु पुलिसशराबDeathTamil NaduTamil Nadu NewsTamil Nadu PoliceLiquor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





