भारत

पत्थर से वार कर दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

jantaserishta.com
20 Sept 2025 5:17 PM IST
पत्थर से वार कर दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
x
फैली सनसनी.
चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बीते 12 घंटे के दौरान पत्थर से वार कर हत्या की दो घटनाएं सामने आने से सनसनी फैल गई है। पहली घटना टोकलो थाना क्षेत्र के किमिरदा गांव की है। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण रोज की तरह लकड़ी चुनने जंगल पहुंचे थे। तभी उनकी नजर झाड़ियों के बीच पड़े एक महिला के शव पर पड़ी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।
महिला के सिर पर बड़े पत्थर से हमला किया गया था। चेहरा इतनी बुरी तरह कुचल दिया गया था कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। मृतका की उम्र करीब 35 से 40 साल बताई जा रही है। पहनावे से उसके विवाहित होने की संभावना जताई जा रही है।
टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव ने बताया कि प्राथमिक जांच में हत्या की घटना एक-दो दिन पहले की प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है और हत्या के पीछे की वजह की पड़ताल भी कर रही है।
दूसरी वारदात चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उलीहातु गांव की है। शुक्रवार शाम मनसा पूजा विसर्जन जुलूस समाप्त होने के बाद 45 वर्षीय विष्णु भौंज और उसका परिचित सचिन बिरूली शराब पीने के बाद बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद छिड़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
इसी दौरान गुस्से में आए सचिन ने पास पड़ा एक बड़ा पत्थर उठाया और विष्णु पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से विष्णु सड़क पर लहूलुहान हो गया। ग्रामीणों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और वारदात के बाद गांव में ही मौजूद आरोपी सचिन बिरूली को गिरफ्तार कर लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story