भारत

दिल्ली के मोहन गार्डन में जहरीला पदार्थ खाने से दो लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
14 Nov 2026 3:10 PM IST
दिल्ली के मोहन गार्डन में जहरीला पदार्थ खाने से दो लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
x
नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका स्थित मोहन गार्डन थाना क्षेत्र में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने से दो लोगों की मौत हो गई। वे एक कार के अंदर बेहोश पाए गए थे। सूत्रों के अनुसार, पुलिस इसे आत्महत्या के मामले के तौर पर जांच रही है। यह घटना 11 नवंबर को हुई थी।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर को मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन को लाल फार्म, मोहन गार्डन से एक पीसीआर कॉल मिली। कॉल करने वाले ने बताया कि एक व्यक्ति और उसकी मां ने कथित तौर पर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है और वे एक गाड़ी के अंदर बंद हैं। सूचना मिलते ही, सब-इंस्पेक्टर सुमित अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस टीम की मुलाकात पीसीआर कॉल करने वाले अर्जुन (18) से ​​हुई, जो मोहन गार्डन का ही रहने वाला है। मौके पर जांच करने पर, एक सफेद हुंडई सैंट्रो कार के अंदर दो लोग बेहोश मिले। इनकी पहचान सुरेंद्र (46 वर्ष, पिता सूरज भान, निवासी सुल्तानपुरी, नई दिल्ली) और गीता (45 वर्ष, निवासी मोहन गार्डन) के तौर पर हुई। गाड़ी की तलाशी लेने पर, 'सेल्फोस' के 10-ग्राम वाले दो पैकेट बरामद हुए।
इसके बाद, दोनों को तुरंत इलाज के लिए तारक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) तैयार किए गए। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों मरीज बयान देने की स्थिति में नहीं थे। दुर्भाग्य से, इलाज के दौरान गीता की मौत हो गई और बाद में सुरेंद्र की भी मृत्यु हो गई।
दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में निकल कर आया है कि मृतक सुरेंद्र, पिछले 15 वर्षों से दिल्ली होम गार्ड्स में अस्थायी तौर पर काम कर रहे थे और वर्तमान में जहांगीरपुरी में तैनात थे। वे सुल्तानपुरी में रहते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी (गृहिणी हैं) और दो बेटे हैं।
मृतक गीता के परिवार में दो बेटे हैं। गौरतलब है कि गीता के पति की भी हाल ही में 17 अक्टूबर को शाहबाद डेयरी इलाके में कथित तौर पर जहर खाने से मौत हो गई थी। जांच से यह भी पता चला है कि सुरेंद्र और गीता एक-दूसरे को लगभग 10 वर्षों से जानते थे। सुरेंद्र पहले से ही गीता के दिवंगत पति को जानता था और धीरे-धीरे उनके बीच संबंध बन गए। घटना के सटीक क्रम और किन परिस्थितियों में यह घटना घटी, इसका पता लगाने के लिए आगे की जांच-पड़ताल और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story