भारत
फ्रिज फटने से दो की जलकर मौत, पड़ोसियों ने पुलिस को क्या बताया?
jantaserishta.com
5 April 2026 5:55 PM IST

x
माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण रेफ्रिजरेटर में धमाका हुआ, जिसके बाद आग लग गई.
हैदराबाद: तेलंगाना के निर्मल शहर स्थित एक घर में रेफ्रिजरेटर फटने से दो लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार देर रात निर्मल जिला मुख्यालय के महालक्ष्मीवाड़ा इलाके में हुई, जो हैदराबाद से लगभग 200 किलोमीटर दूर है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण रेफ्रिजरेटर में धमाका हुआ, जिसके बाद आग लग गई।
आग की लपटों में एक पुरुष और एक महिला फंस गए। दोनों बुरी तरह झुलस गए थे। घायल हालत में उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतकों में से एक की पहचान ओडिसेला विजय (50) के रूप में हुई, जो दिहाड़ी मजदूर था। वहीं, मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
घटना को लेकर पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी। घटना की सूचना पाकर दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम किया। इस बीच, रविवार को तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, इचोडा मंडल के मुखरा (के) गांव में एक तेज रफ्तार लॉरी ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान करातवाडा गांव के विट्ठल के रूप में हुई है।
यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब नेशनल हाईवे 44 पर विपरीत दिशा से आ रही एक लॉरी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद लॉरी का चालक मौके से फरार हो गया। इस बीच, आंध्र प्रदेश में एक अन्य हादसे में रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की एक बस के यात्रियों की जान बाल-बाल बची, जब एक हाई-टेंशन तार के संपर्क में आने के बाद बस में आग लग गई।
यह घटना वाईएसआर कडप्पा जिले के वेमपल्ली मंडल में वीरन्ना गट्टुपल्ली में हुई। आंध्र प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एपीएसआरटीसी) की यह बस 11 केवी की बिजली की तारों के संपर्क में आने के बाद जल उठी।
आग की लपटें देखकर यात्रियों ने शोर मचाया। इसके बाद, ड्राइवर ने तुरंत बस रोक दी और सभी 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। सूचना पाकर दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। कदिरी डिपो की यह बस वेमपल्ली से कदिरी की ओर जा रही थी।
Tagsतेलंगानातेलंगाना न्यूज़फ्रिज फटने से दो की जलकर मौतTelangana NewsTwo people burnt to death after a refrigerator explodes
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





